फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शिवपाल ने 'खाकी' को पढ़ाया मानवता का पाठ...बोले- रुपये वापस कर दो और सुधार लाओ

Sat, 10 Nov 2018 08:07 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गरीब की शिकायत पर दरोगा से जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। यह कार्यकर्ता सम्मेलन शिवपाल के लिए काफी खास रहा। बरौली खुर्द के ग्राम प्रधान संजीव यादव सहित 50 से ज्यादा सपाई शिवपाल की पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान शिवपाल यादव के पास एक दरोगा की शिकायत आई। जिसमें एक गरीब व्यक्ति से 90 हजार रुपये लेने की बात सामने आई। इस पर शिवपाल ने गरीब की शिकायत पर हवाई पट्टी चौकी प्रभारी से नाराजगी जताई। उन्होने तत्काल चौकी इंचार्ज को बुलाया और कहा कि जिससे रुपये लिए हैं उसको वापस कर दो और सुधार लाओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें