फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई, ममता बनर्जी और भाजपा को लेकर ये क्या बोल गए शिवपाल यादव की पार्टी के नेता

Wed, 06 Feb 2019 06:19 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हुए सीबीआई वर्सेज ममता बनर्जी के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इस मामले में कोई भी नेता बयान देने से पीछे नहीं हट रहा है। इस मामले में बयान देने में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


...पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम निंदनीय है। मुख्यमंत्री को धरने पर बैठना पड़ रहा है तो केंद्र सरकार सीबीआई का पूरे मामले में गलत प्रयोग कर रही है- हरदोई के रेलवेगंज स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में प्रदेश व केंद्र अब ऊपर दिखने लगा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। प्रदेश सचिव वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम से वोटिंग न कराई जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामू कश्यप ने भ्रष्टाचार एवं महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना की। जिला महासचिव ने छह फरवरी को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही। इस मौके पर सलीम खान, वीरपाल यादव, अमन त्रिवेदी, उदित सिंह, अभिनव सिंह, स्वर्ण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें