फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल यादव का सरकार पर हमला, बोले- बेईमान सरकार संविधान...कानून नहीं मानती, जानें और क्या कहा

Tue, 21 Nov 2023 06:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शिवपाल यादव ने कहा कि इस बेईमान सरकार को हटाना है। जब-जब युवाओं ने अंगड़ाई ली है, तब बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, जो इस सरकार में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पीडीए साइकिल यात्रा के समापन पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेईमान सरकार संविधान, काननू नहीं मानती है। इसी बेईमान सरकार को हटाना है। जब-जब युवाओं ने अंगड़ाई ली है, तब बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा जो इस सरकार में देखने को मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों तक का सम्मान नहीं है। पूरा देश प्रदेश कुछ अफसरशाही चला रहे हैं।

विज्ञापन

इससे पहले पीडीए साइकिल यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि इंडिया गठबंधन के पक्ष में आए, तो 2027 में भाजपा का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में सबको 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा 2024 से हिसाब किताब शुरू हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इस यात्रा में बहुत से साथी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त भी हुए।
इसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। डेंगू जैसे बीमारी का सरकार इलाज नहीं करा पाई। अगर 2024 में लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा उससे पहले ही यूपी का हिसाब किताब हो जाएगा। इसलिए 2024 बहुत महत्वपूर्ण है। जो मैच गुजरात में हुआ है अगर यह मैच लखनऊ में हुआ होता, तो भगवान के साथ अटल जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया जीत जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें