सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने हाथरस घटना पर कहा कि सरकार घायलों को इलाज दिलाने में असफल है। घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस में चल रहे सत्संग में भगदड़ मचने के बाद लोगों की मौत होने और घायल होने की घटना पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार घायलों को इलाज दिलाने में असफल है। घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए थी। प्रशासन इस घटना का जिम्मेदार है। इतने बड़े कार्यक्रम के लिए पहले से ही इंतजमा सुनिश्चत किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगड़द मच गई। इसमें अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे में 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में मौतों की ये संख्या अभी बढ़ सकती है।