‘मुलायम के लोग’ नाम से नया संगठन तैयार हो गया है
एक तरफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है तो दूसरी तरफ सपा मुखिया के गृह क्षेत्र इटावा में ‘मुलायम के लोग’ नाम से नया संगठन तैयार हो गया है। इसका बाकायदे चौगुर्जी में कार्यालय में खोल दिया है। हालांकि इस मंच के उद्देश्यों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट तौर नहीं बताया गया है। लेकिन शुक्रवार को यहंा सपा के नेताओं की गतिविधियां जारी रहीं। इनमें सभी शिवपाल सिंह यादव के समर्थक हैं।
मुलायम के लोग नाम के इस संगठन के बारे में बताते हुए संजय शुक्ला कहते हैं कि यह कोई राजनैतिक संगठन नहीं है। हम सभी नेताजी मुलायम सिह यादव के समर्थक हैं। उन सभी को बैठकर आपस मेें विचार विमर्श करने के लिए एक स्थान उपलब्ध कराया गया है। इसमेें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है जिसकी आस्था मुलायम सिंह यादव में हो। शुक्रवार को इस कार्यालय में पूर्व सपा जिला अध्यक्ष सुनील यादव, केके यादव, धर्मवीर यादव बिट्टू, आदित्य यादव गोविंद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया आदि नेता गण एकत्रित हुए। ये सभी नेता वहीं हैं जिन्हें शिवपाल सिंह यादव ने संगठन में जिम्मेदारी सौंपी थी। अब यह सभी सपा की मुख्यधारा से अलग हैँ। सिर्फ कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव सामने है। ऐसे में आने वाले दिनों में मुलायम के लोग के नाम पर बना यह संगठन राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।