फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पार्टी बनाते ही शिवपाल सक्रिय, कानपुर से शुरुआत, बेटे आदित्य को दी बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 30 Aug 2018 04:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में संगठन खड़ा करने की तैयारी
- शिवपाल ने बेटे आदित्य को दी युवाओं को जोड़ने की कमान
- बुधवार को महानगर के कई क्षेत्रों में आदित्य करने आ रहे बैठक
विज्ञापन
1 of 6
शिवपाल व बेटा आदित्य
शिवपाल यादव की नई पार्टी घोषित होते ही उसके विस्तार पर तेजी से काम शुरू हो गया है। शिवपाल के जितने भी समर्थक समाजवादी पार्टी में हैं, उनके बीच भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की चर्चा शुरू हो गई है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी को विस्तार देने के लिए शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव आज कानपुर आ रहे हैं। वह कई स्थानों पर समर्थकों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी की मुख्य धारा से जिस समय शिवपाल यादव को किनारे किया गया था, उसी समय से उनके समर्थक दो राहे पर चल रहे थे। किधर जाना है इसके लिए वे अपने नेता के फैसले का इंतजार रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
शिवपाल सिंह यादव
इंतजार लंबा होने की वजह से इस बीच शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन संस्था का गठन किया गया। जो इस समय प्रदेश के 60 जनपदों में सक्रिय है। एसोसिएशन की जिम्मेदारी शिवपाल के खास आशीष चौबे को दी गई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह एसोसिएशन समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में बदल सकती है।

4 of 6
शिवपाल सिंह यादव
यही वजह है कि बृहस्पतिवार को आदित्य यादव का दौरा सबसे पहले कानपुर में हो रहा है। पार्टी के लोगों का मानना है कि कानपुर से पूरे बुंदेलखंड तक के सभी जिलों में इसका विस्तार तेजी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
शिवपाल सिंह यादव
पता चला है कि पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए शिवपाल ने बेटे आदित्य को जिम्मेदारी दी है। इसी सिलसिले में पार्टी बनने के बाद आदित्य का पहला कानपुर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके यहां पर बैठकों की तैयारी शिवपाल फैंस एसोसिएशन की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवपाल सिंह यादव
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशीष चौबे ने बताया कि आदित्य यादव मोतीझील के समीप अशोक नगर में एसोसिएशन के कार्यालय में करीब एक बजे पहुंचेंगे। यहां पर वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह कुछ और जगहों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें