फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव बोले प्रदेश में बढ़ रही घटनाएं सरकार फेल, नागरिकता संशोधन बिल की नहीं जरूरत

Sun, 15 Dec 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लगातार हो रही घटनाओं पर प्रदेश सरकार को फेल बताया है। नागरिकता संशोधन बिल को भी उन्होंने गैर वाजिब करार दिया है। वह रविवार को शहर में विभिन्न आयोजनों में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि महिलाएं दिन दहाड़े जलाई जा रही हैं, आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। सरकार सिर्फ देख रही है। नागरिकता बिल की आवश्यक ता ही नहीं थी। सरकार बेरोजगारी, महंगाई को दूर करने के बजाए ऐसी बातों पर जोर दे रही है, जिससे देश में फूट पैदा हो रही है।

18 दिसंबर को लखनऊ में उनकी पार्टी इन दोनों मामलों को लेकर व्यापक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार कोरी के घर जाकर उनके पति के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर कटिहार के पुत्र सर्वेश कटिहार घर भी गए। उनके साथ सांसद सुखराम सिंह यादव, शिवकुमार बेरिया, जिलाध्यक्ष आशीष चौबे, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें