लोगों को बिजली चेकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है। फर्जी बिजली चोरी के मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा का चरित्र कितना गंदा है कि नेताजी की मृत्यु को अभी एक माह भी नहीं हुए, चुनाव की घोषणा कर दी। संवेदनहीनता की इससे बड़ी गिरावट भाजपा में और क्या हो सकती है कि उपचुनाव में नेताजी के बहू के खिलाफ भी प्रत्याशी उतार दिया। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के तो अपने गांव तक में भी जीतने के लाले हैं। फिर उन्होंने खटीक और चक समाज के लोगों के साथ भी बैठक की।