शिवपाल ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी दोनों हाथों से खुलेआम लूट करने में लगे है। प्रसपा जल्द ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रसपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, आगरा जिला अध्यक्ष धारा सिंह, चेतन शर्मा, राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, ऋषभ यादव, सुधीर यादव, हाकिम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।