फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए समर्थकों को शिवपाल का मैसेज, धैर्य से काम लें

Fri, 16 Sep 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन

विज्ञापन
 
अपने इस्तीफे के बाद समर्थकों में भड़के आक्रोश को शांत करने के लिए शिवपाल सिंह यादव ने वाह्ट्सएप पर मैसेज चलाया है। समर्थकों के लिए लिखे गए इस मैसेज में उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने को कहा है। सैफई सहित प्रदेश के कई जगहों पर हुए प्रदर्शन को बंद करने के लिए कहा है। अपने नेता का संदेश मिलने के बाद सैफई में माहौल शांत हो गया। समर्थकों ने चक्काजाम हटाकर दुकानें खुलवा दीं। शिवपाल ने मैसेज में दिया था कि -
विज्ञापन

 
 प्यारे भाईयों, बहनों और युवा साथियों मैं कल भी आपके साथ था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा। आप हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं और मैं किसी भी कीमत पर आपको खोना नहीं चाहता हूं इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं  जो भी घटनाक्रम है उसके चलते आप भावना में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे हमें दुःख हो। आपने शुरू से नेताजी और हमारा साथ दिया है और हम दोनों आपके लिए हमेशा उपलब्ध हैं। इसलिए धैर्य बनाकर वर्तमान परिस्थिति में पार्टी के लिए कार्य करते रहें। सड़क जाम करना या अपने आप को क्षति पहुंचाना इस मौके पर कतई मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन

 
आपका,
शिवपाल सिंह यादव 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें