यूपी के उन्नाव जिले में शिवलिंग के धंसने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। कालिका देवी के दरबार में तीन सौ वर्ष पूर्व बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
2 of 4
शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
बीघापुर के ग्रामसभा मगरायर स्थित मां कालिका देवी मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग गुरुवार सुबह जमीन में धंस गया। इसकी सूचना से मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
3 of 4
शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। शिवलिंग धसने की सूचना आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। कालिका देवी के दरबार में तीन सौ वर्ष पूर्व बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई थी।
गुरुवार सुबह अर्घा समेत शिवलिंग जमीन में धंस गया। लोगों के अनुसार शिवलिंग करीब सात इंच जमीन में धंस गया है। भौतिक विज्ञान विषय के पूर्व प्रवक्ता अशोक कुमार कौशिक नेे बताया कि जमीन के धंसने से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।