कुदरकोट के बाबा भयानक नाथ मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार की तरह अंतिम सोमवार पर भी भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
http://
मंदिरों में सुबह से ही घंटे-घड़ियाल और शिव स्तुति की गूंज सुनाई देती रही। कांवड़ियों के जत्थे भी मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे। अंतिम सोमवार को देखते हुए मंदिरों में विशेष सजावट और पूजन की तैयारी की गई। शाम को भगवान शिव का विशेष शृंगार और आरती की जाएगी। मंदिरों में पूरे दिन दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।