शिव प्रताप सिंह और विनय अवस्थी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन, यूनाइटेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व नेपाल मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चार से छह मई तक नेपाल में हुई।
इसमें कानपुर के मास्टर्स खिलाड़ियों ने पदक जीते। सीओडी कानपुर के लेखा विभाग में कार्यरत शिव प्रताप सिंह ने 50 से अधिक आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में 38.92 और शॉटपुट में 12.93 मीटर का थ्रो करके दो स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, आयुध निर्माणी में कार्यरत विनय अवस्थी ने 55 प्लस आयु वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में 10.69 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर संजय सिंह, राजेश सिंह, नीरज शर्मा, आनंद शाह, अमर सिंह, पंचरत्न सिंह, ओम प्रकाश, यशवंत श्रीवास्तव, मुकेश साहू आदि ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।