फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विनर्स क्लब, रोलैंड, राष्ट्रीय यूथ, कानपुर इग्लेट, एसएस क्लब और खेरापति ने जीते मैच

विज्ञापन
केडीएमए क्रिकेट लीग में शतकीय पारी खेलने वाले मो. फैज।  - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए छह मैचों में विनर्स क्लब, रोलैंड, राष्ट्रीय यूथ, कानपुर इग्लेट, एसएस क्लब और खेरापति ने अपने-अपने मुकाबले जीते। एचएएल मैदान पर हुए पांचवें मैच में एसएस क्लब ने काउंटी क्लब को सर्वाधिक 225 रन से हराया। अन्य सभी मैच भी अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


एवरेस्ट मैदान पर हुए पहले मैच में रोवर्स क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 268 रन बनाए। इसमें फैज अहमद ने 102, अभिषेक यादव ने 62 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार को आउट किया। वहीं, विनर्स क्लब ने 39.4 ओवर में छह विकेट पर 269 रन बनाकर मैच जीता। इसमें प्रनव मिश्रा ने 70, सूरज त्रिपाठी ने 49 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नूरैन अली ने दो को आउट किया।

सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में अमर क्लब ने 21 ओवर में 74 रन बनाए। इसमें दीपेंद्र ने सर्वाधिक 21 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में आर्यन दिवाकर ने पांच को आउट किया। वहीं, रोलैंड क्लब ने 7.4 ओवर में चार विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीता। इसमें सौरभ मिश्रा ने 48 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श राठौर ने तीन को आउट किया।
विज्ञापन


कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए तीसरे मैच में वंडर वुमंस ने 35 ओवर में 142 रन बनाए। इसमें शिबू सिंह पाल ने 42 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में धर्मेंद्र, रिषभ व अभय ने दो-दो को आउट किया। वहीं, राष्ट्रीय यूथ ने 27.4 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीता। इसमें धर्मेंद्र सिंह ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रियांशी, पूजा ने एक-एक विकेट लिया।

राष्ट्रीय मैदान पर हुए चौथे मैच में कानपुर इग्लेट ने 37 ओवर में पांच विकेट पर 242 रन बनाए। इसमें अनमोल तिवारी ने 70 व सत्यप्रकाश ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज व राहुल ने दो-दो को आउट किया। वहीं, स्टार क्लब की पूरी टीम 35.2 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन पर आउट हो गई। इसमें गिथुन कुमार ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हसन रजा, शौर्य प्रताप व मो. रजा ने दो-दो विकेट लिए।

एचएएल मैदान पर हुए पांचवें मैच में एसएस क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 283 रन बनाए। इसमें सत्यम यादव ने 59 व सौरभ दिवाकर ने 58 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में प्रियांशु ने तीन को आउट किया। वहीं, काउंटी क्लब की पूरी टीम 17.5 ओवर में 58 रन आउट हो गई। इसमें राज सोनी ने 12 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में नीरज पाल ने पांच को आउट किया।

जेम्स मैदान पर हुए छठवें मैच में खेरापति टीम ने 40 ओवर में सात विकेट पर 280 रन बनाए। इसमें विराट सिंह ने 77, शशांक सिंह ने 69 व आर्यन सक्सेना ने 57 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वरुन देव अरोरा ने दो विकेट लिए। वहीं, बाबे लालू जसराई की पूरी टीम 35 ओवर में 242 रन पर आउट हो गई। इसमें आदर्श सिंह ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शशांक सिंह ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें