फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने निष्कासित बेरिया ने थामा शिवपाल का हाथ, पूर्व मंत्री का रसूख अखिलेश के लिए बन सकता है चुनौती

Thu, 10 Jan 2019 12:12 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी प्रगतिशील पार्टी में शामिल हुए शिवकुमार बेरिया
विज्ञापन

कानपुरः तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक, एक बार कैबिनेट मंत्री और एक बार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे शिवकुमार बेरिया शिवपाल के साथ आने पर सपा के जनाधार में अच्छी-खासी सेंधमारी कर सकते हैं। बुधवार को उनके समाजवादी प्रगतिशील पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही बिल्हौर और रसूलाबाद क्षेत्र के उनके समर्थक फिर से सक्रिय हो गए।

विज्ञापन

बेरिया को कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान बेआबरू होना पड़ा था। अखिलेश ने पहले तो बेरिया से मिलने से मना कर दिया था, जब मिले भी तो कई तरह की नसीहत दे डाली थी। बेरिया तभी से सपा छोड़ने का मन बना चुके थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं में बेरिया की अच्छी पैठ है

बिल्हौर और रसूलाबाद दो ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पर अभी भी बेरियां अपने दांव पेंच से विपक्षियों को परेशान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों स्थानों पर अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं में बेरिया की अच्छी पैठ है।

बेरिया के साथ सगे भाई राजेंद्र त्रिपाठी और गोविंद त्रिपाठी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रहे शैलेष कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कटियार, दो जिला पंचायत सदस्य भी शिवपाल की पार्टी में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें