ईडी ने किया अपनी जमीनों पर दोबारा कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित 150 बीघा लगभग पोल स्टार शाइन सिटी की जमीन जब्त किया गया। 2019 के पहले 150 के लगभग दाखिल खारिज हुए थे हाल ही में किये प्लाटों की दाखिल खारिज रद्द करने के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि साइन सिटी का मालिक राशिद नसीम देश के बाहर है उसका भाई आसिफ नसीम जेल में है।
68 हजार करोड़ के शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई में बैठे-बैठे कानपुर में जमीन बेच रहा है। वह परिवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त जमीनों का अवैध तरीके से सौदा कर रहा इसका खुलासा होने के बाद ईडी सक्रिय हो गई जब्त कि जमीनों को अवैध तरीके से बेचे जाने कि सूचना के बाद गुरुवार को ईडी कि टीम लखनऊ से कानपुर के नरवल तहसील पहुंची ईडी ने उन जमीनों कि दोबारा पैमाइस करवा कर अपना बोर्ड लगा दिया ईडी ने अपनी रिपोर्ट नरवल तहसील राजस्व विभाग को भेज दी हैं। लखनऊ प्रवर्तन टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव मौजूद रहें।