फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikh Riots: दबौली में सात सिखों की हत्या का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश जारी

Thu, 14 Jul 2022 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में वर्ष 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। इन दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने दबौली नरसंहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
सिख दंगे में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सिख विरोधी दंगे की जांच में जुटी एसआईटी ने दबौली नरसंहार के मामले में तीन आरोपियों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान पनकी निवासी चंद्र प्रताप सिंह (67), गुड्डू उर्फ अनिल निगम (58) पुत्र रामभजन निगम और दबौली निवासी रामचंद्र पाल (66) पुत्र सय्यदीन पाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

एसआईटी सिख विरोधी दंगे में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण ने बताया कि  एसआईटी ने देर रात दबौली में छापा मारा। यहां से दबौली में हुई सात सिखों की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि एसआईटी की जांच में 12 मामलों में 96 आरोपियों को चिह्नित किया गया है, जिनमें 73 की गिरफ्तारी होनी है। इनमें से 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें