दुष्कर्म का विरोध करने पर दांतों से काटा
- फोटो : pexels.com
कानपुर के मूलगंज में रबड़ी भंडार के कारखाने में एक कर्मचारी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसके चेहरे, हाथ और पैरों में दांतों से काटा। फिर पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। गंभीर हालत में किशोरी को कोतवाली इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक हरदोई के मंझला थाना क्षेत्र के गौरेया गांव निवासी वीरपाल उर्फ पिंकू रबड़ी भंडार में काम करता है। रबड़ी भंडार के कारखाने से कुछ दूरी पर एक परिवार रहता है, जिससे वीरपाल का परिचय है। रविवार को वीरपाल उनकी बाइक मांगकर किसी काम से गया था। पीड़िता की मां के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे वीरपाल ने बाइक की चाभी देने के लिए कारखाना बुलाया था।