फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से एक घंटे तक फंसी रहीं शताब्दी सहित सात राजधानी ट्रेनें

Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन

इटावा के जसवंतनगर में बलई से भदान के बीच सोमवार शाम करीब 7:40 बजे सिग्नल फेल होने से शताब्दी और सात राजधानी ट्रेेनें हावड़ा-दिल्ली डाउन रूट पर फंस गईं। सभी गाड़ियों को पीछे आउटरों पर रोका गया। करीब एक घंटे बाद सिग्नल दुरुस्त होने पर संचालन ठीक हो सका। 

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे की डाउन रूट पर सोमवार शाम करीब 7:40 ट्रैक फाल्टिंग होने से सिग्नल फेल हो गया। इससे शताब्दी, पटना-नई दिल्ली, भुवनेश्वर राजधानी, गरीब रथ समेत नौ गाड़ियों को आउटर पर रोका गया। सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल विभाग के अफसरों के होश उड़ गए।

विज्ञापन

सिग्नल जाम होने से मच गया हड़कंप

आनन-फानन टूंडला कंट्रोलर को सूचना दी गई। इस पर तकनीकी इंजीनियरों ने पड़ताल की। साथ ही करीब 8:35 मिनट पर सिग्नल को दुरुस्त किया जा सका, तब जाकर शताब्दी समेत सात राजधानी ट्रेनों का संचालन किया जा सका। यातायात निरीक्षण डीएस मीना ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते सिग्नल फेल हुआ था।

उन्होंने बताया कि राजधानी 12310, 22812, 12424, 2314, शताब्दी को रोकना पड़ा। टूंडला कंट्रोल से सिग्नल को ठीक किया गया। तब जाकर संचालन ठीक हो सका। कुछ देर के लिये यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगरा-इटावा पैसेंजर भी फंसी  रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें