फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव ने बदली चाल: आज कुंभ राशि में पहुंचेंगे शनि, अलग-अलग राशियों पर डालेंगे असर, जानें अपनी राशि का हाल

Fri, 29 Apr 2022 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिदेव का लौहपाद, ताम्रपाद, स्वर्णपाद, रजतपाद से अलग-अलग राशियों में आगमन हो रहा है। इसके बाद धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी, जबकि दूसरी राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन अलग-अलग जातकों पर प्रभाव डालेगा। पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि मेष, सिंह व धनु राशि के जातकों के लिए शनि का लौहपाद से आगमन हो रहा है। ऐसे में इन राशि के लोगों को स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन से गुजरने के साथ ही अधिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वहीं वृष, तुला व मीन राशि वालों के लिए स्वर्णपाद से शनि का आगमन हो रहा है। इस कारण इन्हें पारिवारिक तनाव, विरोध, प्रियजन से पीड़ा मिलने के साथ ही प्रतिष्ठा पर चोट हो सकती है। मिथुन, कन्या, मकर राशि वालों के लिए ताम्रपाद से शनि का आगमन है। इनकी आर्थिक प्रगति, नौकरी में प्रमोशन, भौतिक सुखों में वृद्धि, नया वाहन खरीदना संभव है। कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि वालों के लिए रजतपाद से शनि का आगमन हो रहा है। इस कारण नई नौकरी, नया व्यवसाय, आर्थिक प्रगति, पारिवारिक सुख शांति के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि में शनि 29 अप्रैल से 12 जुलाई तक रहेंगे। 12  जुलाई को दोबारा शनि मकर में आएंगे। इसके बाद 16 जनवरी 2023 तक रहेंगे और 17 जनवरी को दोबारा कुंभ में प्रवेश करेंगे।

अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
मेष: नई नौकरी, ससुराल पक्ष से सहयोग, पारिवारिक सुख, वाहन, मकान व अन्य भौतिक सुखों में वृद्धि।
वृष: नौकरी, व्यापार में सफलता।
मिथुन: नौकरी में स्थान परिवर्तन, आर्थिक मामलों में प्रगति, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी, भाई या बहनों से व्यर्थ का तनाव मिलेगा।
कर्क: पारिवारिक तनाव मिलेगा। अप्रिय समाचार भी मिल सकते हैं। शारीरिक कष्ट और अधिक श्रम करना होगा।

सिंह: आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या: स्वास्थ्य श्रेष्ठ होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष परास्त होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला: बुद्घि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा, लेकिन गलत संगत के कारण परेशानी मिल सकती है।
वृश्चिक: चतुर्थ शनि लघु कल्याणकारी ढइया देगा। जिस कारण पारिवारिक विवाद, तनाव, विरोध रहेगा।
विज्ञापन

धनु: नया पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकिन चुनौती पूर्ण दायित्व होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ: मानसिक तनाव मिलेगा, जबकि व्यवसायिक सफलता मिलेगी। घनिष्ठ लोगों से भी तनाव मिल सकता है।
मीन: संतान पक्ष से विशेष तनाव मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में व्यर्थ के व्यवधान आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें