कानपुर के बर्रा 6 की शालिनी यादव के धर्म परिवर्तन कर फिजा बनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे परेशान होकर खुद शालिनी ने अपने पति मो. फैसल के साथ रविवार को एक और वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में फिजा कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से फैसल से निकाह किया है। लोग उनके रिश्ते को लेकर गलत कमेंट कर रहे हैं।
कहा कि ‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’...। फिजा ने कहा है कि पुलिस पूर्व में दिल्ली के चांदनी महल थाने में उसके बयान ले चुकी है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से निकाह की बात कबूल की है। पुलिस ने किस कानून के तहत दोबारा मो. फैसल व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।