फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल यूपी के इस शहर में होंगे अमित शाह, सीएम और डिप्टी सीएम

Tue, 29 Jan 2019 04:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी और अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 30 जनवरी को कानपुर में आयोजित रैली की तैयारी का निरीक्षण करने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश आए। दिन में करीब दो बजे रैली स्थल निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड पहुंचकर उन्होंने तैयारी में लगे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


पता चला है कि रैली में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने बताया कि रैली की तैयारी अंतिम चरण में है, मंच तैयार हो रहा है। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, यही वजह है कि रैली स्थल के पास ही हैलीपैड बनाया गया है। अमित शाह हेलीकाप्टर से लखनऊ से यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वह दिल्ली से विशेषज्ञ विमान से लखनऊ पहुंचेंगे। वे रैली में करीब 45 मिनट तक रहेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, सत्येंद्र मिश्र, दिवाकर मिश्र, शशांक मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें