फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में आ रहे बीजेपी के स्टार प्रचारक

Wed, 08 Feb 2017 06:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीजेपी के स्टार प्रचारक
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 52 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीसरे चरण के लिए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां के लिए प्रचारकों की जनसभा की तारीख भी तय कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय इकाई की तरफ से जारी सूची में जिन प्रचारकों को बुलाया गया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सांसद हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी और हेमा मालिनी के आने की तारीख अभी तय नहीं है। दूसरे आने वाले प्रचारकों में कलराज मिश्र, योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजन ज्योति, राजवीर सिंह, मनोज तिवारी और स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हैं। प्रचारकों की जनसभाओं को लेकर मंगलवार को अंसल भवन में तैयारी बैठक हुई जिसमें महामंत्री संगठन ओमप्रकाश, मुखलाल पाल, रामलखन रावत, शैलेंद्र शुक्ल, मोहित पाण्डेय, नरेंद्र, सौरभ, रंजन अग्रवाल, समीर मिश्र प्रभात, संदीप, निर्मल सहित कई लोग मौजूद रहे।

यहां इस दिन इनकी सभाएं
-केंद्रीय मंत्री उमा भारती 9 फरवरी को फर्रूखाबाद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में और 12 फरवरी को कानपुर की सीसामऊ और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित शाह 10 फरवरी को फर्रुखाबाद, इटावा, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे
- केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 13 फरवरी को फर्रुखाबाद की अमृतसर विधानसभा, कन्नौज, बिधूना, अकबरपुर रनियां विधानसभा में जनसभाएं करेंगे
- प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 9 फरवरी को कायमगंज विधानसभा में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें