फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGST Raid: श्रम शक्ति एक्सप्रेस में छापा…200 नग माल पकड़ा, सत्यापन के बाद होगा मूल्यांकन, हो सकता है ये सामान

Fri, 06 Sep 2024 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसजीएसटी ने श्रम शक्ति एक्सप्रेस में छापा मारकर दो सौ नग माल पकड़ा है। दिल्ली से कर चोरी कर माला लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान माल ले जाने वाले इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी एसआईबी की टीम ने गुरुवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस में छापा मारकर दिल्ली से कर चोरी कर लाए गए दो सौ नग माल को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में कोई भी दस्तावेज माल के साथ नहीं मिला। इस पर माल को देर शाम लखनपुर स्थित कार्यालय लाया गया। इसमें होजरी, रेडीमेड और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान होने की संभावना है।

विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी संजय पाठक ने बताया कि दिल्ली से टैक्स चोरी कर माल लाने की सूचना पर सहायक आयुक्त लाल सिंह, ललित तिवारी, रंजीत रमन समेत अन्य अफसरों ने गुरुवार की सुबह श्रमशक्ति ट्रेन में छापा मारकर जांच की। इस पर माल ले जाने वाले इधर-उधर भाग गए। बाद में अफसरों ने करीब दो सौ नग माल उतरवा लिया है। भौतिक सत्यापन के बाद माल का मूल्यांकन होगा। जांच टीम में प्रवीन सिंह, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें