फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेपी कॉलोनी के घरों में तीन दिन से भरा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर जेपी कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो हो गया है। इस वजह से तीन दिन से घरों के अंदर पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जलकल के अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जेपी कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि घर के अंदर दूषित पानी भरा हुआ है। बदबू की वजह से रुकना मुश्किल हो गया है। दिलीप यादव ने बताया कि घर के सामने चैंबर बना हुआ है। पिछले तीन दिन से ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी की वजह से बच्चों को बाहर खेलने नहीं दे रहे हैं। इधर, जलकल जोन पांच के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय ने बताया कि जेपी कॉलोनी में लोगों ने चैंबर के ऊपर घर बिना दिए हैं। इस वजह से उनकी सफाई नहीं हो पाती है। मंगलवार को जेटिंग मशीन भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें