फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीच सड़क खराब हुई बस, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के चुंगी चौराहे के पास ई-बस बीच सड़क खराब हो गई। ई-बस चालक चंद्रभान सोमवार शाम को बस बिठूर से रामादेवी लेकर जा रहे थे। करीब आधा दर्जन सवारियां बैठी थीं। सोमवार रात चुंगी चौराहे से रामादेवी जाने के लिए मुड़ी तभी अचानक बस खराब हो गई। इससे बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। रामादेवी जाने वाली लेन पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बस चालू हो सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बस के चालू होने के बाद यातायात सामान्य करा दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें