फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घरों में भरा सीवर का पानी, जलकल ने कागजों में दूर कर दिया समाधान, नारकीय जीवन जीने का मजूबर हैं लोग

Thu, 10 Oct 2024 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोहल्लेवासियों ने बताया है कि बार-बार शिकायत करने पर जोनल अभियंता ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। नारकीय स्थिति की वजह से संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा है। जलकल विभाग जोन छह के प्रभारी अभियंता मो. शमीम ने बताया कि 10 अक्तूबर को मौके पर जाकर निरीक्षण के बाद समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
घरों में भरा सीवर का पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जलकल विभाग ने आवास विकास कॉलोनी के घरों में भरने वाले गंदे पानी का कागजों पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि, यहां बुधवार को भी लोग सीवर भराव की वजह से बदतर स्थिति में रहने के लिए मजबूर रहे। मोहल्ले के लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर जलकल विभाग के महाप्रबंधक तक से नारकीय स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर-35 कल्याणपुर उत्तरी के अंतर्गत आवास विकास-एक, जी सेक्टर में सीवर लाइन चोक होने के कारण गंदा पानी घरों में भर रहा है। इस सेक्टर में स्थित मकान नंबर 1416 निवासी डॉ. रामशरण तिवारी ने बताया कि मोहल्ले में तीन साल से सीवर लाइनों की सफाई नहीं कराई गई है। सीवर लाइन चोक होने के कारण पहले सड़कों पर गंदा पानी भरता था।
इसकी चार फरवरी को सीएम पोर्टल पर शिकायत की, पर जलकल विभाग का गैंग मौके पर नहीं आया। 11 मार्च को फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी गई। वहीं, पिछले महीने से गंदा पानी घरों में भी भर रहा है। तब से अब तक मुख्यमंत्री सुनवाई पोर्टल पर छह बार शिकायत की जा चुकी है। क्षेत्रीय पार्षद और जलकल विभाग जोन-6 के प्रभारी अभियंता से भी गुहार लगाई।

विज्ञापन

कागजों में ही समस्या का समाधान कर दिया
अफसर या गैंग ने समस्या हल करना तो दूर मौके पर आना भी उचित नहीं समझा। मामले में अफसरों ने फिर 25 सितंबर को कागजों में ही समस्या का समाधान कर दिया, जबकि उनके साथ ही आसपास स्थित रामप्रकाश दीक्षित, कन्हैया लाल, कृष्ण कुमार वर्मा, शरद श्रीवास्तव आदि के घरों में भी गंदा पानी भर रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद समस्या का निस्तारण कराया जाएगा
बार-बार शिकायत करने पर जोनल अभियंता ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। नारकीय स्थिति की वजह से संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा है। जलकल विभाग जोन छह के प्रभारी अभियंता मो. शमीम ने बताया कि 10 अक्तूबर को मौके पर जाकर निरीक्षण के बाद समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें