फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सचान चौराहा से गुजैनी तक बिछाई जाएगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जर्जर हो चुकी पुरानी सीवर लाइनों की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। जलनिगम की ओर से सचान चाैराहा से गुजैनी तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को सीवर की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जूही कलां, बर्रा दो, सब्जी मंडी, रामजानकी मंदिर से लेकर गुजैनी तक 30 साल पहले केडीए ने सीवर लाइन बिछाई थी। अब यह कई जगह टूट चुकी हैं। ऐसे में सीवरेज की समस्या बनी रहती है। यही हाल विश्वबैंक का भी है। वार्ड 77 के पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि सीवर लाइन पुरानी की होने की वजह से जलभराव हो जाता है। हर सप्ताह जेटिंग मशीन मंगाकर पानी निकलवाना पड़ता है। जलनिगम के अवर अभियंता आशीष जयराम ने बताया कि अमृत योजना के तहत बुधवार से सचान चौराहा के पास से सीवर लाइन डालने का काम शुरू करेंगे। यह लाइन गलियों में भी बिछाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें