चित्रकूट के खाेही में प्रमोदवन मार्ग पर लीकेज सिलेंडर से लगी आग ने दुकानदार के घर में तबाही मचा दी। आग लगते ही घर के अंदर मौजूद परिजन बचने को बाहर भागने लगे लेकिन एक मासूम बालिका आग के घेरे में फंस गई। बचाने में मां पिता व अन्य लोग भी झुलस गए लेकिन मासूम को जिंदा नहीं बचा सके। लाखों रुपये की गृहस्थी भी राख हो गई। मृतका कक्षा दो की छात्रा थी।
सतना जिले के नयागांव थानाक्षेत्र के प्रमोदवन मार्ग पर रामायणी कुटी के पास चाय व कोल्ड ड्रिंक की दुकान संचालक विनोद गुप्ता गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे दुकान पर बैठे थे। दुकान से जुड़े घर के अंदर पत्नी सुमित्रादेवी जैसे ही गैस चूल्हे में चाय बनाने बैठी तो लीकेज सिलेंडर से आग लग गई।