फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: सपा से अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की पोस्ट ने मचाया हड़कंप, दावेदारों में फैली सनसनी

Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पूरे देश की सियासत का पारा गर्माया हुआ है। जहां देखो राजनीति की बात चल रही है। इस बार के चुनाव में सभी का फोकस सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इसलिए अधिकतर प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आ रही हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया ने ही संभल की सियासत में हलचल मचाई है। जब अपर्णा यादव नाम की एक महिला ने फेसबुक पोस्ट पर खुद को लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने का दावा करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया तो लोकसभा क्षेत्र के दिग्गजों में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन

अपर्णा यादव नाम के फेसबुक अकाउंट से हुई पाेस्ट

अपर्णा यादव
अपर्णा यादव मुलायम सिंह की पुत्रवधू का भी नाम है। इसकी जानकारी होते ही हाईकमान से संपर्क साधना शुरू कर दिया। दरअसल अपर्णा यादव नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट से मंगलवार की रात को पोस्ट किया गया। जिसमें महिला ने लिखा कि संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने पर सपा अध्यक्ष का आभार।

यह पोस्ट सपाइयों के पास पहुंची तो सियासी हलचल दावेदारों में बढ़ गई। कुछ ही देर में इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट आ गए। दावेदारी की ताल ठोक रहे सपाइयों ने आनन-फानन में इधर उधर संपर्क साधा। जिसके बाद मालूम हुआ कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

अभी किसी भी दावेदार को सपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। इसके बाद ही दिग्गजों ने राहत की सांस ली। सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया फेसबुक पोस्ट फर्जी अकाउंट से की गई थी। हाईकमान से कोई प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। यह सारी साजिश भाजपा की है। पार्टी की ओर से किसी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा गया है। इसके लिए हाईकमान को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें