फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने में घुसकर हंगामा करने वाले सात लोगों की हुई पहचान, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मारपीट के मामले में रविवार देर शाम गोविंदनगर थाने में हंगामा करने वाली भीड़ में से पुलिस ने सात लोगों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विरोध की आशंका को देखते हुए थाने के बाहर पीएसी की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गोविंदनगर थाने कार्यवाहक इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस और व्यापारी की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें, गोविंदनगर सात ब्लॉक निवासी कारोबारी संग कार सवार युवक व नाबालिग ने मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आई तो इलाकाई लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और युवकों को मुंशियाने से निकाल कर पीटने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटक कर खदेड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें