फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी स्थित नर्सिंग होम में किडनी में पथरी का ऑपरेशन कराने आई वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

जगई पुरवा के आनंदनगर निवासी विनाेद मेहरा के बेटे अरुण ने बताया कि मां कुसुम मेहरा (65) के किडनी में पथरी थी। ऑपरेशन के लिए उन्हें सोमवार दोपहर को पुलिस चौकी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि मां के पथरी का दर्द उठने पर डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया जिसके कुछ देर बाद मां की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांंत कराया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया था। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें