कानपुर में कोरोना का संक्रमण घटने के बावजूद शुक्रवार को भी मौतों का सिलसिला जारी है। सात और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 83 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1646 हो गई है। एक्टिव केस 2117 हैं।
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हैलट में हुई। मधुराज, रामा, चांदनी सहित चार निजी कोविड अस्पतालों में भी एक - एक मरीज की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले ज्यादातर रोगी दूसरी बीमारियों की भी गिरफ्त में थे। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई।
शुक्रवार को 417 रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। इनमें से 76 अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक नगर में 81,761 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10,823 ने अस्पतालों में कोरोना की जंग जीती और 67,175 होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 49673 घरों का सर्वे किया। कोरोना के लक्षणों वाले 588 व्यक्तियों को चिह्नित किया। इनमें से 585 की जांच के लिए नमूूने लिए गए। 10909 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 4415 की एंटीजन किट से जांच हुई, जिनमें से 16 में कोरोना की पुष्टि हुई। अन्य 6466 मरीजों की आरटीपीसीआर, 28 की ट्रूू-नॉट या सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।