फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कोरोना संदिग्ध गर्भवती जच्चा बच्चा में भर्ती, चार की हुई डिलीवरी, पीपीई किट पहन हो रहा इलाज

Wed, 29 Apr 2020 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर के  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में सात कोरोना संदिग्ध महिलाओं को भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की डिलीवरी हो गई है। बताया जा रहा है कि दो की नार्मल और दो की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा सभी सामान्य हैं। मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहनकर इनकी देखभाल कर रहा है। जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती ये महिलाएं हॉटस्पॉट क्षेत्र की हैं। इनमें एक बाबूपुरवा, दूसरी घाटमपुर तथा अन्य दूसरे हॉटस्पॉट से हैं। इन सभी का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है।
 
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि हॉटस्पॉट क्षेत्र से जो भी गर्भवती महिलाएं आ रही हैं, उन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा डफरिन और दूसरे अस्पतालों में आने वालीं गर्भवती महिलाओं की भी कोरोना जांच हो रही है। डफरिन में भर्ती एक गर्भवती का परिजन सोमवार को उसका सैंपल लेकर जच्चा-बच्चा में भटकता रहा।

बाद में उसे फ्लू ओपीडी में जाकर सैंपल देने को कहा गया। डफरिन में भर्ती कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के जच्चा-बच्चा ओपीडी में आकर जांच कराने के मामले में सोमवार को 9 मेडिकल स्टाफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक महिला ने 22 अप्रैल को ओपीडी में अपनी जांच कराई थी।

इस पर उससे कोरोना की जांच कराने के लिए कहा गया था। इस महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उसका परीक्षण करने वाले मेडिकल स्टाफ की जांच कराई जा रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. किरन पांडेय ने बताया कि हर मरीज का परीक्षण किट पहनकर किया जा रहा है। यहां किट की अभी कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें