फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑनलाइन सट्टा खिलवाते सात गिरफ्तार, 35 लाख रुपये बरामद, वेबसाइट से तैयार करते आईडी

Thu, 08 Oct 2020 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा खिलवाते सात गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एप और वेबसाइट की मदद से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने और खेलने वाले सात सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कारोबारी, सर्राफ और एक अधिवक्ता भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने 35 लाख 32 हजार रुपये, रजिस्टर और 10 मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि फजलगंज और नजीराबाद थाना क्षेत्र में कई दिनों से ऑनलाइन सट्टा खिलवाए जाने की सूचना आ रही थी।

इस पर एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार और एसपी साउथ दीपक भूकर ने बुधवार रात को दर्शनपुरवा और कौशलपुरी में छापा मारकर दर्शनपुरवा निवासी सराफ अभिषेक गुप्ता, मोबाइल कारोबारी अशोक गुप्ता, अशोक शिवकानी उर्फ बब्लू, लक्ष्मी रतन कालोनी निवासी अधिवक्ता मोहनजीत सिंह उर्फ लकी, पनकी बी ब्लॉक निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सालू, कौशलपुरी निवासी सरगना सौरभ गुप्ता व नसीम अहमद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे खिलवाते थे सट्टा
डीआईजी ने बताया कि सटोरिये वेबसाइट और एप के माध्यम से आईडी और पासवर्ड बनाते थे। आईडी का लिंक सट्टा खेलने वाले को भेज देते थे। सट्टा खेलने वाला अलग-अलग फार्मेट में पैसा लगाता था।

जैस टीम की जीत हार पर, कुल स्कोर पर, पांच-पांच ओवर के सेशन में इतने रन बन रहे या नहीं, टॉस आदि में सट्टा लगाते थे। एप के मदद से टीम के भाव पर भी नजर रखी जाती थी। व्हाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग से एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।

डीआईजी ने बताया कि सटोरियों का जाल यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। आरोपियों के मोबाइल और रजिस्टर से कई कारोबारी, होटल मालिकों, अधिवक्ता, नेताओं के नाम भी मिले हैं।

सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के पास से विदेशी करेंसी भी मिली है। बरामद मोबाइल और रजिस्टर में कई नाम सामने आए हैं। जांच कराई जा रही है। - डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें