फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिस्टल थामने निकली थीं, डार्ट्स ने दिलाई एशिया में नौवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कभी पिस्टल थामकर निशाना लगाने का सपना सोचा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने डार्ट्स बोर्ड पर अभ्यास किया और आज उनका नाम एशिया की टॉप टेन रैंकिंग में आ गया है। हम बात कर रहे हैं। शुक्लागंज की महिमा गौतम की, जिन्होंने मेहनत, लगन और इच्छाशक्ति से कामयाबी का मुकाम हासिल कर लिया।
विज्ञापन

महिमा की शुरुआत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से हुई। यहां से उन्होंने प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराया। हाल ही में कोलकाता में संपन्न इंडिया इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स मुकाबले में कोलकाता की टिया बनर्जी को 5-0 से शिकस्त दी। इस प्रदर्शन से उन्होंने एशिया में नौवीं रैंक हासिल की। वह एशियन रैंकिंग की टॉप-10 में जगह बनाने वाली प्रदेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अब उनकी नजरें अमेरिका के लास वेगास में होने वाले कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड डार्ट्स मास्टर्स चैंपियनशिप पर हैं।
शुक्लागंज के इलेक्ट्रिशियन विनोद कुमार और सुशीला गौतम की 24 वर्षीय बेटी महिमा फिजिकल एजुकेशन की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में कॉलेज की दोस्त प्रतीक्षा के साथ कानपुर के कोयला नगर स्थित शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेने पहुंची थीं। वहां कोच शैलेश कुमार ने उन्हें डार्ट्स खेलने के लिए प्रेरित किया। यहां से उन्होंने डार्ट्स को अपना खेल बना लिया। कुछ माह के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने जिला स्तरीय चैंपियनशिप में सफलता हासिल कर स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया और वहां पदक जीता। शुरुआती दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्हें निराशा हाथ लगी। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा। कोच शैलेश ने हौसला बढ़ाते हुए घर पर ही डार्ट्स बोर्ड लगाकर नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। इसके बाद गोवा नेशनल में उन्होंने पदक जीतकर वापसी की। उन्होंने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतते हुए सफलता का सिलसिला आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें