फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गेट पास में समय सीमा समाप्त या संशोधित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से गेट पास में लागू समय सीमा समाप्त करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि इसे खत्म करना संभव नहीं है तो ई-मंडी पोर्टल पर संशोधित समय सीमा को तत्काल गेट पास में भी लागू किया जाए। इस संबंध में परिषद के निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन



वर्तमान में गेट पास और ई-मंडी पोर्टल पर कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने कहा कि इस विरोधाभास के कारण मंडी समितियों के सचल दल रास्ते में वाहनों को रोककर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। इससे परिवहन प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी भी हो रही है।


ई-मंडी पोर्टल पर 200 से 500 किलोमीटर की दूरी के लिए समय सीमा 28 से बढ़ाकर 30 घंटे और 500 से 1200 किलोमीटर के लिए 48 से बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है। हालांकि, गेट पास में पुरानी समय सीमा ही दर्ज है। उनका कहना है कि यातायात, जाम, मौसम और तकनीकी दिक्कतों के कारण सड़क परिवहन में निर्धारित समय पर पहुंचना हमेशा संभव नहीं होता। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जब तक यह व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक ई-मंडी पोर्टल पर संशोधित समय सीमा को गेट पास में भी तत्काल लागू किया जाना चाहिए। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें