रुपये डूबने से वह मानसिक तनाव में था। सोमवार रात को खाना खाने के बाद बेटे अंशु (3) व पत्नी शशि के साथ कमरे में सो गए। तड़के जब पत्नी की नींद खुली तो विक्रांत कमरे में नहीं थे। दूसरे कमरे में देखा तो विक्रांत का शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें विक्रांत ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रशांत को बताते हुए तीन बार उसका नाम लिखा है। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
भगवान ने किस गुनाह की सजा दी है हमें
पति की मौत से शशि का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां को रोता देख नन्हा अंशु भी लिपटकर रोता रहा। शशि बोल रही थी कि मेरे पति ने प्रशांत का क्या बिगाड़ा था, जो उसने छीन लिया...। हे भगवान हमें और हमारे मासूम बेटे को किस गुनाह की सजा दी है...कहते हुए फफक पड़ीं।