फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कताई मिल के दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप, मंत्री नंदी ने दिए एफआईआर और एसआईटी जांच के आदेश

Sat, 06 Jan 2024 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंत्री नंदी ने कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की मनमानी, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ लिमिटेड कानपुर में सचिव/महाप्रबंधक के पद पर तैनात वीके मिश्रा और एनके मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों ही अधिकारियों पर शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने और गबन करने के आरोप हैं।

विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त की रिपोर्ट को संस्तुति प्रदान करते हुए मंत्री नंदी ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड कानपुर में तैनात सचिव/महाप्रबंधक वीके मिश्रा, एनके मिश्रा और अन्य के खिलाफ अनियमितताओं के साथ ही रिश्वत लिए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से की गई थी।

इसकी जांच संयुक्त आयुक्त उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर ऋषि रंजन गोयल को दी गई थी। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ लिमिटेड कानपुर में तैनात सचिव/महाप्रबंधक वीके मिश्र व एनके मिश्रा को अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितताओं और गबन का आरोपी पाया।

एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी जांच का आदेश
साथ ही,  जांच और कार्रवाई से बचने की नियत से संबंधित अभिलेख गायब किए जाने का दोषी पाए जाते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर की कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री नंदी ने दोनों अधिकारी वीके मिश्रा व एनके मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी जांच कराए जाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी
मंत्री नंदी ने कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की मनमानी, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें