सेल्फी लेने और नहाने के दौरान गहरे पानी में समाई थी मुस्कान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान अपनी बहन और सहेलियों के साथ सावन के पवित्र अवसर पर बिठूर घूमने और गंगा स्नान करने आई थी। घाट पर नहाने और गंगा किनारे मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में मुस्कान अचानक गहरे पानी में चली गई।
गंगा में डूबी मुस्कान का शव बरामद हुआ-फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
उसे डूबता देख बचाने के प्रयास में उसकी दो अन्य सहेलियां भी गहरे पानी के तेज बहाव में फंस गई थीं। हालांकि, चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने समय रहते दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन मुस्कान तेज धारा में बहकर लापता हो गई थी।
गोताखोरों की मुस्तैदी से कई किमी दूर मिला शव, परिवार में मातम
हादसे के बाद से ही बिठूर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। शुक्रवार को गोताखोरों की टीम को घटना स्थल से काफी दूर नदी की धारा में मुस्कान का शव दिखाई दिया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया। मुस्कान का बेजान शरीर देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिठूर पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।