फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन में बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन होंगे सुगम, नगर आयुक्त और एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 31 Jul 2026 09:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सावन माह में बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे नगर आयुक्त और एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानपुर स्थित सुप्रसिद्ध श्री आनंदेश्वर महादेव (परमट) मंदिर परिसर में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त और एसडीएम समेत आला प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का गहनता से जायजा लिया।

विज्ञापन

इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से पूज्य हितेश गिरी जी महाराज, जूना अखाड़ा थानापति पूज्य अत्रीवन जी महाराज, पूज्य विवेकपुरी जी महाराज, पूज्य मथुरा गिरी जी महाराज, पूज्य डॉ. सुनील गिरी जी महाराज, अजय पुजारी तथा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश उपस्थित रहे।

बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे नगर आयुक्त और एसडीएम - फोटो : amar ujala

सावन के सोमवार पर विशेष इंतजाम, सुगम दर्शन पर विस्तृत चर्चा

निरीक्षण के दौरान आगामी सावन सोमवार पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों एवं मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रवेश और निकास के रास्तों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने मंदिर मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल टैंकरों की उपलब्धता और निरंतर साफ-सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्णय लिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल और वॉच टावर तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

पूरे परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के बाबा के दर्शन कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें