फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल आज व कल

Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए जनपद व मंडल स्तरीय चयन ट्रॉयल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जनपद के खिलाड़ियों का प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए चयन ट्रायल 24 व 25 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दकी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल, जूनियर बालिका बॉक्सिंग और महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रॉयल 24 जुलाई को सुबह आठ बजे से माती स्थित जिला खेल कार्यालय में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रॉयल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। महिला हैंडबॉल और जूनियर बालिका बॉक्सिंग का मंडल ट्रॉयल 24 जुलाई को, जबकि महिला कबड्डी का मंडल ट्रॉयल 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
कहा कि मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में, जूनियर बालिका बॉक्सिंग 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में तथा महिला कबड्डी प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक आगरा में आयोजित होगी। बताया कि जूनियर बालिका बॉक्सिंग में शामिल होने वाली खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर ट्रॉयल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें