'जबर' फिल्म के लिए कानपुर में हुए ऑडिशन
हिंदी फीचर फिल्म ‘जबर’ के लिए कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित आनंद टावर में ऑडिशन लिए गए। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहम्मद आलम ने बताया कि शूटिंग 10 नवंबर से शुरू होगी। उनकी पहली फिल्म ‘कानपुर के शोले’ 19 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
पहली फिल्म की तरह ही दूसरी फिल्म भी कानपुर के क्राइम पर आधारित है। ‘जबर’ फिल्म में मेडिकल स्टोर में बेची जा रही नकली दवाओं की कहानी दिखाई जाएगी। नकली दवाओं का व्यापार किस तरह समाज को खराब कर रहा है इसका खुलासा फिल्म के माध्यम से किया जाएगा।
इन लोगों का हुआ सेलेक्शन
'जबर' फिल्म के लिए कानपुर में हुए ऑडिशन
फिल्म के ऑडिशन के दौरान रतन राठौर, रिजवान असलम, गौरव सागर निगम, एम.देव, सिकंदर चक, अजय त्रिपाठी, शांतनु गौतम, कमलेश, मोइन खान, जुनैद, सत्यम शुक्ला, विनय सिन्हा, सौरभ शुक्ला, डॉ. लाल मनी, आदित्य उप्पल समेत 17 लोगों का सेलेक्शन किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी संजय मिश्रा होंगे।