प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में तहसील परिसर में आयोजित सपा के धरने में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में इतने माहिर हैं कि इनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती है। प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को झूठ बोलना शोभा नहीं देता। हालात ये हैं कि पूर्व में जो भी कहा करते थे, आज उसके उलट ही कर रहे हैं। इससे देश और जनता दोनों का नुकसान ही हो रहा है।
रामगोपाल यादव ने कहा कि मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज पहले डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का विरोध किया करते थे, लेकिन आज रुपया गिर रहा है तो मौन साधे हैं। पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उसे लागू कर दिया। जीएसटी यदि पेट्रोल-डीजल पर लगा दी जाए तो इनके दाम कम से कम 20 से 25 रुपये कम हो जाएंगे।