इनकी 47 लाख 50 हजार की संपत्ति जब्त हुई है। बांदा में दो आरोपियों की 34 लाख 30 हजार, महोबा में दो आरोपियों की 11 लाख 50 हजार और चित्रकूट में एक आरोपी की 9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जनपदवार हुई कार्रवाई का ब्योरा
बांदा : 17 मुकदमे। 81 अभियुक्त। 56 गिरफ्तार। पांच का अदालत में समर्पण। कुल 61 पर कार्रवाई। 20 कार्रवाई के लिए शेष। दो की संपत्ति जब्त।
हमीरपुर : 31 मुकदमे। 125 अभियुक्त। 97 गिरफ्तार। 12 का अदालत में समर्पण। कुल 109 जेल गए। 16 पर कार्रवाई शेष। चार की संपत्ति जब्त।
महोबा : आठ मुकदमे। 31 अभियुक्त। 29 गिरफ्तार। दो पर कार्रवाई शेष। दो की संपत्ति जब्त।
चित्रकूट : आठ मुकदमे। 33 अभियुक्त। 22 गिरफ्तार। छह का अदालत में सरेंडर। कुल 28 पर कार्रवाई। पांच कार्रवाई के लिए शेष। एक आरोपी की संपत्ति जब्त।
अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए जनवरी से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान चलता रहेगा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सभी गैंगस्टर या तो जेल में है या मंडल छोड़कर जा चुके हैं। आम नागरिकों के लिए चित्रकूटधाम पुलिस तत्पर है।
के. सत्यनारायणा पुलिस महानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा