फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन सेंट्रल यूपी में छाया रहा घना कोहरा

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे के चलते गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
पूरा यूपी सेंट्रल लगातार दूसरे दिन भी भीषण कोहरे से घिरा रहा। हवाओं का रुख बदलने की वजह से गुरुवार तड़के भी सिरहन महसूस की गई। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई। 50 मीटर सामने का व्यक्ति भी दिखाई नहीं पड़ा। कोहरे की वजह से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरा आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


कानपुर समेत यूपी सेंट्रल के 14 जिलों में एक जैसे हालात कायम हैं। बांदा में घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़िया धीमी गति से चलती दिखी। वहीं हमीरपुर में विजिबलिटी लगभग जीरो थी। चौक-चौराहों पर लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए।

ऐसे ही हालात फतेहपुर, फर्रूखाबाद, इटावा, उन्नाव में भी नजर आए। सभी जगह कोहरे के चलते जनजीवन प्रभवित रहा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। वहीं रेल की आवाजाही भी बाधित रही। कानपुर सेंट्रल रेलवे प्लेटफॉर्म पर रेल यात्रियों को गाड़ियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह तकरीबन सात बजे आलम यह था कि सड़कों पर वाहन सवारों को हेड लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन


रात को गाड़ियों की देरी की सूचना लाउडस्पीकर पर गूंजती रही। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्लेटफॉर्म भीड़ से खचाखच भरे नजर आए।गौरतलब है कि सर्दी के मौसम का पहला कोहरा बुधवार को गंगा तट पर देखने को मिला था। इसके बाद सुबह से ही कोहरे ने आसमान को घेर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें