फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकान में चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

Mon, 25 May 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी कर भाग रहे एक युवक को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। इधर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने मौके से भाग निकले उसके एक साथी को नकदी व चोरी में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को रूरा निवासी अनूप कुमार शर्मा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी दुकान से शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बाइक सवार तीन चोरों ने गुल्लक से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। भागने के दौरान पड़ोसी व्यापारियों ने एक चोर को पकड़ लिया था जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले थे। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवली थाना क्षेत्र के कढ़री निवासी अखिलेश उर्फ छोटू बताया था।
अखिलेश से पूछताछ में मिली जानकारी पर रूरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने रविवार को टीम के साथ गदनपुर श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर कड़री निवासी सोनू उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के दो हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त हुई बाइक बरामद की गई है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं फरार चल रहे आरोपी मुकेश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें