फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर में शुरू हुई उल्फा-आई से जुड़े संदिग्धों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुफिया इंटेलिजेंस हुई सक्रिय, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की नजर, जांच जारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। असम के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आई) को लेकर खुफिया इंटेलिजेंस सक्रिय है। संगठन से जुड़े संदिग्धों का पता लगाने के साथ उनके कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। बुधवार को असम पुलिस उल्फा-आई से जुड़े होने के आरोप में सहारनपुर के नूर मोहम्मद और मूलगंज क्षेत्र के मो. सुभान अहमद को उन्नाव से पकड़कर ले गई थी। दोनों दही क्षेत्र की फैक्टरी में कार्य कर रहे थे।
असम की तिनसुकिया जिले की सदर कोतवाली का फोर्स बुधवार को कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों से मिला। उन्हें उल्फा-आई से जुड़े संदिग्धों की जानकारी दी। मूलगंज थाने के फोर्स के साथ नया चौक स्थित मो. सुभान अहमद के घर गई। उसके परिजन से जानकारी जुटाई। मो. सुभान अहमद और नूर मोहम्मद पर उल्फा-आई को फंडिंग करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ यूएपीए के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। तिनसुकिया की टीम ने दोनों को उन्नाव की दही चौकी की फैक्टरी क्षेत्र से हिरासत में लिया। सूत्र बताते हैं कि यह फैक्टरी स्लाटर हाउस से आए अवशेषों से जरूरत के अवशेष अलग कर उसको दूसरे उत्पादों के लिए इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

दोनों यहीं पर कार्य कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने शहर की खुफिया इंटेलिजेंस को अलर्ट कर दिया। बुधवार और गुरुवार को टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। रेलबाजार, नौबस्ता, जाजमऊ, चकेरी, रूमा, कल्याणपुर में उल्फा-आई से जुड़े संदिग्धों का पता लगाया।
विज्ञापन


असम पुलिस उन्नाव क्षेत्र से दो युवकों को लेकर गई है। यह उल्फा-आई से जुड़े थे या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। खुफिया इंटेलिजेंस अपने स्तर पर जांच करती है। किसी तरह का कोई संदिग्ध मिलता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विपिन कुमार ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें