फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हीट स्ट्रोक वार्ड में सोता मिला सफाई कर्मचारी, कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल के हीट स्ट्रोक वार्ड में गुरुवार को एक सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोता मिला। अस्पताल प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए आउटसोर्स कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

हैलट परिसर स्थित मेटरनिटी भवन के कमरा नंबर-212 को हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। विशेष रूप से बनाए गए इस वार्ड में अभी तक एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि उनके औचक निरीक्षण के दौरान हीट स्ट्रोक वार्ड में सोते मिले सफाई कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सिस्टर, नर्स सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को हिदायत दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें