सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसडीएम न्यायिक के पेशकार संतोष सोनकर कई लोगों के बीच घिरे हुए हैं। इन लोगों के बीच में ही वह पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में संतोष सोनकर ने कहा कि धारा 80 की फीस के रुपये गिनते हुए वीडियो बनाया गया है।
हालांकि इस बारे में और सवाल करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के लिए नायब तहसीलदार देशराज भारती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अगर संतोष दोषी मिले ताे कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी बताया कि रुपये लिए जाने की कोई शिकायत अब तक भी नहीं मिली है।